क्या सिस्ट दूर हो जाएंगे?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 10:08

ये तरीके भी हैं असरदार

1. चुकंदर में पाया जाने वाला बीटासैनिन नामक यौगिक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को भी बाहर निकालता है। इसके अलावा क्षारीय प्रकृति वाली ये सब्जी बॉडी में एसिड को भी संतुलित रखती है। इसके सेवन से ओवेरियन सिस्ट में भी लाभ मिलता है। इसे उपयोग करने के लिए आधा कप चुकंदर के रस में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और ब्लैकस्ट्रैप गुड़ मिलाएं। सुबह खाली पेट इसे लेना बहुत फायदेमंद होता है।

2. कैमोमाइल टी एक हर्बल टी है जो शरीर को जबरदस्त तरीके से लाभ पहुंचाती है। इस टी के सेवन से बॉडी पेन भी दूर होता है। क्योंकि कैमोमाइल टी की प्रकृति गर्म होती है जिसके चलते यह पीरियड्स के अनियमितता को कम करने के साथ ही पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो को भी उत्तेजित करता है। इसे बनाने के लिए एक कप में गर्म पानी और दो चम्मच सूखी कैमोमाइल टी डालें और इसे 5 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। फिर इसमें 1 चम्मच शहद डालें और इसे मिक्स कर पी लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info